अधेड़ ने की खुदकुशी

उस्मानपुर में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान प्रताप (52) के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नही हुआ है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
  जानकारी के मुताबिक प्रताप उस्मानपुर इलाके में परिजनों के साथ रहता था। परिवार में दो बेटे और अन्य सदस्य है। परिजनों ने बताया कि वह कुछ दिनों से किसी बात को लेकर परेशान था। शुकवार शाम उसने पंखे से फांसी लगा ली।