अमेरिका की ओर से सख्‍त रूस को सख्त संदेश, लगेंगे और भी प्रतिबंध

कूटनीतिक
सीरिया के रासायनिक हमला

वाशिंगटन (एजेंसी)। सीरिया के रासायनिक हमले ने अमेरिका और रूस के बीच संबंधों को और भी तल्‍ख बना दिया है। अमेरिका की राजदूत निक्‍की हेली ने जानकारी दी कि सोमवार को ट्रंप प्रशासन की ओर से रूस पर और अधिक प्रतिबंध लगाए जाएंगे।

सीबीएस के ‘फेस द नेशन’ पर हेली ने कहा कि कोष विभाग नए प्रतिबंधों की घोषणा करेगा और रासायनिक हथियारों के इस्‍तेमाल को लेकर अमेरिका की ओर से सख्‍त संदेश भेजा गया है। आप देखोगे कि रूसी प्रतिबंधों में कमी आएगी। सेक्रेटरी एमनुचिन सोमवार को इसकी घोषणा करेंगे। सीरिया में शनिवार सुबह हुए कार्रवाई पर जोर देते हुए उन्‍होंने कहा कि यह काफी बड़ा रासायनिक हमला था। हेली ने सीरियाई राष्‍ट्रपति बशर अल-असद की ओर संकेत करते हुए कहा, ‘हमारा मकसद कभी असद को बाहर करना नहीं था। यूएन की अध्‍यक्षता में राजनीतिक प्रक्रिया के जरिए इस विवाद को अंतत: सुलझाना था। हमारा काम कभी भी युद्ध करना नहीं था।

हेली ने यह भी कहा कि ट्रंप प्रशासन की प्रतिक्रिया केवल डोउमा में हाल में किए गए रासायनिक हथियारों के हमले के लिए नहीं बल्कि अन्य छोटे हमलों को ध्‍यान में रखकर दिया गया। कूटनीतिक विकल्प समाप्त हो जाने के बाद यह कार्रवाई की गयी है।