ओवरब्रिज को लोग बाइक.साइकल और रिक्शा लेकर पार कर रहे हैं।

दिल्ली सरकार लोगों का सुविधा मुहइया कराने के लिए कई कदम उठा रही है। मगर लोग लगातार नियमों का उल्लघंन करके कानून को चुनौती दे रहें हैं। खबर पूर्वी दिल्ली के शकरपुर से जहां रोड़ पार करने के लिए बना ओवरब्रिज लोगों के लिए सड़क बन चुका है। ओवरब्रिज को लोग बाइक.साइकल और रिक्शा लेकर पार कर रहे हैं। हैरानी की बात है की जो ब्रिज सड़क पार करने के लिए बनाया गया था वो इन लोगों के लिए पुल का काम कर रहा है। इससे भी ज्यादा हैरानी तो यह है की जिनको कानून का पालन कराना है वो खुद कानून तोड़ रहे हैं। आप खुद देख सकते के किस प्रकार पुलिस का जवान बाइक लेकर कानून मजाक उडा रहा है।