कुख्यात बदमाश गिरफ्तार

महेन्द्रा पार्क पुलिस ने एक कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान चांद मोहम्मद उर्फ चांदू के रूप में हुई है। पुलिस को आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल और कारतूस जब्त किया है। आरोपी चांद मोहम्मद दिल्ली पुलिस का घोषित बदमाश है। उसकी काफी समय से पुलिस को तलाश भी थी। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक महेन्द्रा पार्क पुलिस बाइक पर गश्त कर रही थी। इस बीच सूचना मिली। आरोपी चांद मोहम्मद को इलाके में देखा गया है। वह किसी वारदात को अंजाम दे सकता है। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया। आरोपी जहांगीरपुरी का रहने वाला है। उसपर लूट आदि के दस केस दर्ज हैं।