तिलक नगर में पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है।

तिलक नगर में पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है। जोकि दिल्ली में लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे था। पुलिस ने इस गिरोह की आठ महिलाओं को गिरफ्तार किया है। यही सभी मध्य प्रदेश की रहने वाली है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर जांच कर रही है। इनकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दस मामले सुलझने का दावा कर रही है।
   पुलिस के मुताबिक यह गिरोह रात के समय चोरी की वारदात को अंजाम देती थी। यह गिरोह दिल्ली के साउथ, साउथ ईस्ट और वेस्ट जिले मे सक्रिय था। पुलिस को गिरोह के बारे में जानकारी तब मिली, जब वह तिलक नगर मे चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे थे। इस दौरान पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।