त्रिपुरा और नागालैंड  भाजपा की जीत विजय यात्रा निकाली गई 

पूर्वी दिल्ली गोकुलपुर विधानसभा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के तत्वाधान में  त्रिपुरा  व नागालैंड  भाजपा की जीत विजय यात्रा निकाली गई  जो  सेवाधाम  आरंभ होकर  सबोली  अमर कॉलोनी मीत नगर  गोकुल गांव गंगा विहार वजीराबाद रोड समुदाय भवन पर समापन किया गया ।

इसमें नाच-गाकर ढोल बाजे के साथ मिठाइयां बांटी गई रंग गुलाल लगाकर सबको बधाई दी गई अनुसूचित जाति मोर्चा के  जिला अध्यक्ष मनीराम नागौरा ने कहा यह जीत भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एवं  देव तुल्य कार्यकर्ताओं की है निरंतर 24 24 घंटे अपने परिवारों को पूर्ण समय ना देकर पार्टी को समय दिया संगठन के पदाधिकारी द्वारा त्रिपुरा  एवं नागालैंड में भगवा ध्वज फहराया   नागौरा ने दिल्ली के मुखिया  केजरीवाल  सरकार को कोसते हुए कहा दिल्ली में अरविंद केजरीवाल जी की सरकार है आम जनता पर खरी नहीं उतर  पा रही है भाजपा पूरे देश में आम जनता के हितों में ध्यान में रखकर काम कर रही है  मुझे दिल्ली की जनता पर पूरा भरोसा है आने वाले समय में केजरीवाल सरकार को पीछे का रास्ता दिखा कर भारतीय जनता पार्टी की सरकार दिल्ली में बनेगी इस विजय यात्रा में सैकड़ों लोग उपस्थित रहे ।जैसे नरेंद्र सिंह कटारिया ,सुनीता कश्यप  ,शकुंतला देवी ,विकास शर्मा  ,मनीष सूर्यवंशी ,उमा भूषण ,मोनिका तोमर, देवी चरण ,अशोक सैन,  आदि