पुलिस ने दो लूटेरो को गिरफ्तार किया

दिल्ली में लगातार हो रही लूट और चोरी की वारदातों से दिल्ली पुलिस की हर जगह फजीहत हो रही है। इस फजीहत से सबक लेते हुए दिल्ली पुलिस भी अपराधियों पर शिकंजा कस रही है। उत्तर पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर में पुलिस ने दो लूटेरो को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है की आरोपियों की गिरफ्तारी से 26 केसों का खुलासा हुआ है। पुलिस को आरोपियों के पास से 1 बाइक 1 पिस्टल बरामद किया गया है। वहीं पुलिस का कहना है की गैंग का मेन सरगना फरार चलल रहा है जिसको जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं पुलिस  का कहना है की इनमें से एक आरोपी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया करते थे।