पूर्वी दिल्ली के व्यापारियों ने सड़क पर उतर कर जीएसटी का विरोध किया था।

GST  को लागू हुए देश में 11 दिन से ज्यादा का समय हो गया है मगर कई जगह जीएसटी का विरोध देखा जा रहा है। कुछ दिन पहले ही पूर्वी दिल्ली के व्यापारियों ने सड़क पर उतर कर जीएसटी का विरोध किया था। वहीं अब दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ने जीएसटी के खिलाफ सड़क पर उतरने का फैसला लिया है। आंदोलन की रुपरेखा तह करने के लिए दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन ने कांग्रेस नेताओं के साथ वैठक की। वैठक में संसद का घेराव करने का फैसला लिया गया है। वहीं मामले बोलते हुए कांग्रेस नेता डॉक्टर नरेंद्र नाथ कहा की कांग्रेस व्यापारियों के साथ है। नेता ने कहा की GST के कारन व्यापारियों को कई परेशानियां हो रही हैं और कांग्रेस इनकी बात को रखने के लिए 18 जुलाई को संसद भवन का घेराव करेंगे।