भारत ने 20 साल बाद एशियाड में महिला हॉकी का रजत पदक जीता, फाइनल में जापान से 1-2 से हारा

Indian_Hockey_players_celebrations

जापान एशियाई खेलों में महिला हॉकी के 36 साल के इतिहास में पहली बार चैम्पियन बना

Asian Games 2018 day 13 India hopes medal hockey Live News And Updates
भारत के नाम अब तक 13 स्वर्ण, 23 रजत और 29 कांस्य भारतीय महिला हॉकी टीम ने 1998 में कांस्य पदक जीता था





जापान ने दोनों पेनल्टी कॉर्नर गोल में बदले ः मैच में जापान को दो और भारत को एक पेनल्टी कॉर्नर मिले। जापान की टीम दोनों पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलने में सफल रही। भारतीय टीम ऐसा करने में नाकाम रही। मुकाबले के दौरान जापान 4 मिनट और भारत 2 मिनट तक 10 खिलाड़ियों से खेला। जापान की नतसुकी नियातो को 44ः59 और मोतोमी कवामुरा को 51ः45 मिनट में रेफरी ने ग्रीन कार्ड दिखाया। वहीं 55ः36 मिनट में भारत की मोनिका को ग्रीन कार्ड मिला।

तीसरे क्वार्टर में बाजी पलटी ः इस मुकाबले में दूसरे क्वार्टर तक स्कोर 1-1 से बराबर था। तीसरे क्वार्टर में भारतीय खिलाड़ियों ने तेज खेल दिखाया। वे अधिकतर समय जापान के पाले में ही रहीं, लेकिन तीसरा क्वार्टर खत्म होने के 80 सेकंड पहले दुनिया की 14वीं नंबर की टीम जापान को पेनल्टी कॉर्नर मिला और मोतोमी कवामुरा ने इसे गोल में बदलने में कोई गलती नहीं की। चौथे क्वार्टर में भारत गोल नहीं कर पाया और मुकाबला हार गया।



जापान ने की गोल की शुरुआत ः पहले क्वार्टर में जापान को 11वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला और ओइकारा शिहोरी ने इसे गोल में बदल दिया। इससे पहले भारत को 10वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला था, लेकिन उसकी कप्तान रानी रामपाल उसे गोल में नहीं बदल पाईं थीं। पहले क्वार्टर में भारत ने 5 शॉट लिए, लेकिन वह एक को भी गोल में नहीं बदल पाया। दूसरे क्वार्टर में भारत ने तेज खेल दिखाया और 25वें मिनट में नेहा गोयल ने फील्ड गोल किया।

जकार्ता. भारत ने 18वें एशियाई खेलों में शुक्रवार को महिला हॉकी का रजत पदक जीता। फाइनल में उसे जापान ने 2-1 से हरा दिया। इसके साथ ही उसका 36 साल बाद स्वर्ण पदक जीतने का सपना टूट गया। भारत ने 1982 दिल्ली एशियाड में स्वर्ण जीता था। वर्ल्ड रैकिंग में 9वें नंबर की भारत टीम एशियाड में 20 साल बाद फाइनल में पहुंची थी। भारत यदि इस मुकाबले में जापान को हरा देता तो उसका 2020 टोक्यो ओलिंपिक का टिकट पक्का हो जाता। एशियाड में महिला हॉकी को 1982 में शामिल किया गया था। उसके बाद से जापान पहली बार चैम्पियन बना है।

 

पदक तालिका (31-08-2018, रात 08:30 बजे तक)

क्रम देश स्वर्ण रजत कांस्य कुल
1 चीन 117 84 60 261
2 जापान 69 50 70 189
3 द.कोरिया 43 54 63 160
4 इंडोनेशिया 30 23 40 93
5 ईरान 19 19 20 58
8 भारत 13 23 29 65