मानसून की पहली बारिश ने सारे इंतजामों की पोल खुल गई।

पूर्वी दिल्ली में मानसून की पहली बारिश ने सारे इंतजामों की पोल खुल गई। मानसून की पहली बारिश से कृष्णा नगर सहित कई इलाकों में जलभराव हो गया जिससे सड़को पर जाम लग गया। वहीं कई जगहों पर मानसून की पहली बारिश ले लोगों के घरों में पानी भर गया। आपको बता दें की मानसून आने से पहले हाई कोर्ट ने निगम और दिल्ली सरकार को आदेश देते हुए कहा था की नालों की सफाई की जाए। मगर लगता नहीं सरकार और निगम पर इसका कोई असर हुआ हो। यही कारन है की दिल्ली में हुई पहली बारिश ने तमाम दावों को पोल खोल थी। वहीं लोगों ने आप सरकार और इलाके के पार्षदों के काम से नाराजगी जताई है।