युवकों के बीच भिड़ंत (रोडरेज) के चलते फायरिंग

फर्श बाजार थानाक्षेत्र में आज तड़के अलग-अलग बाइक पर सवार कुछ युवकों के बीच भिड़ंत (रोडरेज) के चलते हो गई, जिसमें एक युवक के कंधे में गोली लगी है। उसे कड़कड़डूमा के हेडगेवार अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हालांकि, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घायल युवक के बयान में विरोधाभास है, पुलिस को घटना की सूचना अस्पताल से मिली थी, जहां घायल युवक इलाज कराने पहुंचा था, उन्होंने खुद पुलिस को सूचित नहीं किया था, इसलिए अन्य एंगल से भी मामले की तफ्तीश जारी है।
घायल युवक की पहचान खुरेजी निवासी रहबर (22) के तौर पर हुई है। उसके साथ 17 साल का एक दोस्त भी था। दोनों का कहना है कि वह रात को जगतपुरी में एक दोस्त की बर्थ-डे पार्टी में गए थे। तड़के घर की तरफ लौट रहे थे। रास्ते में बाइक में पेट्रोल डलवाने लगे। उसी दौरान एक बुलेट सवार से झगड़ा हुआ। आरोप है कि बुलेट सवार ने उनके ऊपर फायरिंग कर दी। गोली रहबर के कंधे में लगी। वारदात जगतपुरी रेड लाइट के आसपास हुई।⁠⁠⁠⁠