विवेक विहार में लगातार चोरियों से लोग परेशान हैं।

 थाना  विवेक विहार में लगातार चोरियों से लोग परेशान हैं। चोरों को पकड़ने के लिए स्थानीय लोगों ने पुलिस के भरोसे बैठने की बजाय खुद ही रात को पहरा देना शुरू कर दिया। करीब एक हफ्ते बाद उन्हें सफलता मिली और शनिवार देर रात दो चोरों को पकड लिया। दोनों चोर नाबालिग हैं,जिसमें एक की उम्र 16 और दूसरे की 17 साल है। तीन चोर फरार होने में सफल रहे। वहीं लोगों का कहना है की आरोपी लगातार चोरियों को अंजाम दे रहे थे और कई बार उनकी चोरी सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। मगर हैरानी की बात के पुलिस चोरों तक नहीं पहुंच पाई। पुलिस के हाथ खड़े करने के बाद लोगों ने खुद ही आगे आकर चोरों को पकड़ा।वहीं पुलिस ने चोरों पर कार्रवाई करने के बजाए यह बोलकर छोड़ दिया की दोनों नाबालिग हैं। वहीं लोगों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।