विश्वास नगर की नेहरू गली में भिड़े बदमाश-पुलिस

पूर्वी दिल्ली के विश्वास नगर की नहेरु गली में उस बक्त दहशत मच गई। जब पुलिस और बदमाशों की बीच गोलीबारी शुरु हो गई। दोनों तरफ से गोलीबारी के बाद पुलिस ने एक बदमाश की गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने मोके से दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जबकी एक भागने में कामयाब हो गया।पुलिस के अनुसार, सिपाही विवेक कुमार शर्मा बुधवार दोपहर करीब एक बजे स्कूटी से बीट पेट्रोलिंग करते हुए नाला रोड पहुंचे। दूसरी ओर से बाइक सवार दो लोग नाला रोड से नेहरू गली की ओर मुड़े। सिपाही विवेक ने भी स्कूटी गली की ओर मोड़ दी। इस दौरान उनकी नजर आगे चल रही बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर, कलर और बाइक सवारों पर पड़ी। सिपाही ने दोनों को पहचान लिया। वे बदमाश थे। दोनों बदमाशों ने 5 दिन पहले बगीचे वाली गली में लूटपाट की थी। विवेक ने बाइक पर पीछे बैठे सरदार नाम के बदमाश को दबोच लिया। बदमाश ने पिस्टल निकालकर विवेक पर फायर कर दिया। वह बच गए। विवेक ने खुद की जान की परवाह किए बिना सर्विस पिस्टल निकालकर तीन राउंड फायरिंग की। दो गोली बदमाश के पैर में लगीं और तीसरी उसके हाथ को छूते हुए निकल गई। गोली लगते ही बदमाश वहीं गिर गया। साथी को गोली लगते ही सिपाही पर फायरिंग करने वाला बदमाश हवा में फायरिंग करता हुआ भाग गया। शूटआउट की खबर लगते ही डिस्ट्रिक्ट डीसीपी सहित कई सीनियर अफसर मौके पर पहुंच गए। जख्मी बदमाश को हेडगेवार हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत खतरे से बाहर है। डीसीपी नूपुर प्रसाद ने बताया कि बदमाश मोनू पर एक दर्जन से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। फरार होने के वाले बदमाश की पहचान सरदार के रूप में हुई है। उसकी तलाश की जा रही है। गिरफ्तारी के बाद ही उसके असली नाम का पता चल पाएगा। शुरुआती छानबीन में पता चला है बरामद बाइक भी चोरी की है। डीसीपी ने सिपाही विवेक को पुरस्कृत करने की बात कही है।

 

मोहित शर्मा