सफाई कर्मचारियों की हड़ताल

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का असर पूर्वी दिल्ली में दिखने लग पड़ा है। कई जगह पर गंदगी का अंबार देखा जा सकता है। आप तस्वीरों मे देख सकते है की किस प्रकार कचरा फैला हुआ है। लोगों का कहना है की बार बार की हड़ताल से वो परेशान हो चुके हैं। लोगों ने कहा की दिवाली का त्योहार नजदीक आ रहा है और चारों तरफ फैली गंदगी फैली है। इस गंदगी से इलाके में बिमारियां पैदा होने का खतरा लगातार बना हुआ है। वहीं मामले पर जब स्टेडिंग कमेटी के चेयरमेन परवेज शर्मा से बात की गई तो उनका कहना था की निगम पहले ही कर्मचारियों की मांगों को मान चुका है। परवेज शर्मा का कहना है की कर्मचारियों को वेतन और वोनस दिया जा चुका है और बात एरियर की करें तो उसके लिए निगम के पास पैसा नहीं है। चेयरमेन का कहना है की 70 प्रतिशित कर्मचारी काम पर आ चुके हैं