सफाई कर्मचारी ने दी चेतावनी

EDMC में  सफाई कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया और कहा की वो 11 तारीख को हड़ताल पर जा रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है की निगम उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहा है। कर्मचारियों ने कहा की समय पर वेतन, डीए और दिवाली का वोनस यह वो तमाम मांगे हैं जिनके लिए हम विरोध प्रदर्शन किया है। वहीं उन्होंने निगम को चेताते हुए कहा की इस बार आश्वासन से कम नहीं चलेगा निगम को मांगे मानना ही पड़ेगी। वहीं कर्मचारियों ने कहा की अगर उनकी मांगे ना मानी गईं तो लोगों को गंदगी में ही दिवाली मनाना पड़ जाएगी।