सड़क हादसे में किशोर की मौत

मानसरोवर पार्क इलाके में सड़क हादसे में एक किशोर की मौत हो गई। वही दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान तरुण (15) के रूप में हुई है। घायलों का नाम जतिन और अमन है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया है। वही दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। जहां नियमित रूप से उपचार दिया जा रहा है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक तरुण परिजनों के साथ आर- 40, वेलकम में रहता था। वह कपड़े की दुकान में काम करता था। परिवार में मां नीतू, भाई और बहन है। परिजनों ने बताया कि रविवार दोपहर करीब तीन बजे वह अपने दो दोस्तों के साथ बाइक पर अपने किसी दोस्त से मिलने गाजियाबाद में गया था। वहां से घर लौटते समय जैसे ही वह शाहदरा फ्लाईओवर के ऊपर पहुँचे। तभी अचानक उनकी बाइक फिसल गई। जहां तीनो गंभीर रूप से घायल हो गए। राहीगरो ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने तरुण को मृत घोषित कर दिया।