सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत

 : सीमापुरी में सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई।  मृतक का नाम ज्ञान प्रकाश (30) है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया है। वही पुलिस ने मामला दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

   जानकारी के मुताबिक ज्ञान प्रकाश परिजनों के साथ मकान नंबर – 172, गली नंबर – 2, टुंडा नगर में परिजनों के साथ रहता था। परिवार में पत्नी प्रीति, बेटा और दो बेटियां है। वह प्राइवेट कंपनी में ड्राइवर का काम करता था।  परिजनों ने बातया कि गत 1 दिसंबर को वह  रात करीब 10 बजे ऑफिस से स्कूटी से घर लौट रहा था। जैसे ही वह ब्रह्मपुरी अंडरपास के पास पहुंचा। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार एक अज्ञात वहान ने उसे टक्कर मार दी। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

सड़क पार कर रही एक 55 वर्षीय महिला को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। मामला कश्मीरी गेट थाना इलाके का है। सूृूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद सुरक्षित मोर्चरी में रखवा दिया है। हालांकि पुलिस ने आरोपी कार चालक पंकज तनेजा के खिलाफ मामला दर्ज कर, उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
   पुलिस के मुताबिक बीती शाम आउटर रिंग रोड़ गीता कालोनी, आइएसबीटी पर एक महिला सड़क पार कर रही थी। उसी समय एक तेज रफ्तार से आ रही कार ने उस महिला को टक्कर मार दी। वहां खडे़ लोगों का कहना है कि टक्कर इतनी तेज थी कि महिला उछलकर कार की छत पर जा गिरी। उसके बाद सड़क पर गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के बाद मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं पुलिस ने आरोपी काे गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।