अमरनाथ यात्रा पर बड़ा आतंकी हमला, 7 लोगों की मौत, कई घायल ..

:  जैसा कि इस बार शुरुआत से ही अमरनाथ यात्रा पर आतंकी हमला का ख़तरा बना हुआ था| जम्‍मू कश्‍मीर के अनंतनाग जिले में आज अमरनाथ यात्रियों पर बड़ा आतंकी हमला हुआ है|  इस हमले में 7  लोगों की मौत हुई है| जबकि कई अमरनाथ यात्री घायल हुए हैं|  आतंकियों ने पुलिस पार्टी को भी निशाना बनया| शुरुआती जानकारी के अनुसार तीन अलग-अलग जगहों पर आतंकियों ने अमरनाथ यात्रियों को निशाना बनाया है| आतंकियों ने यात्रियों से भरी बस पर हमला किया| जिसमे 7 यात्रियों की मौत हो गई| मौत का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है| हमले में कई लोग गमभीर रूप से घायल हुए हैं|

यह हमला अनंतनाग के पास बटेंगू में हुआ जहां यात्रियों से भरी बस पर अतंकियों ने फायरिंग कर दी|  बालटाल से लौट रही बस पर रात करीब 8:20 बजे यह हमला हुआ| आतंकी हमला करने के बाद फरार हो गए और सुरक्षाबलों ने उनकी तलाश के लिए अभियान शुरू कर दिया है|

जम्‍मू कश्‍मीर के पूर्व मुख्‍यमंत्री उमर अब्‍दुल्‍ला ने ट्वीट कर इस हमले की निंदा की. उन्‍होंने इसे बेहद दुखदाई समाचार बताते हुए कहा कि ‘इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है, पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी सहानुभूति है और घायलों के लिए मैं दुआ करता हूं।