अमरनाथ यात्रा पर हुए आतंकी हमले का देशभर में विरोध

 

अमरनाथ यात्रा पर हुए आतंकी हमले का देशभर में विरोध हो रहा है। पूर्वी दिल्ली के भीकम सिंह कॉलोनी में लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और पाकिस्तान के पोस्टर भी जलाए। लोगों ने सरकार से कार्रवाई की मांग करते हुए कहा की निंदा करने बंद करें और पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई करें।

दिल्ली में कांवड यात्रा की सुरक्षा को पुख्ता बनाने के लिए प्रशासन कई कदम उठा रहा है। अमरनाय़ यात्रा पर हमले के बाद यात्रा की सुरक्षा की सुरक्षा को ओर कड़ा कर दिया गया है। पूर्वी दिल्ली के झिलमील में कांवड यात्रा की तैयारियां जोरों पर हैं। यहां कांवडो के लिए कैंप लगाया गया है जिसमें कांवडो की सुविधा के लिए तमाम बदोंवस्त किए गए हैं। कैंप लगा रहे लोगों का का कहना है की हर साल यहां कैंप लगाया जाता है और कांवडो की सुविधा के तमाम वदोंबस्त किए जाते हैं.अमरनाथ यात्रा पर हुए आतंकी हमले के बाद से देश भर में लोगों में रोष देखा जा रहा है। आतंरी हमले के बाद अमरनाथ यात्रा पर गए श्रदालुओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इसी बीच अमरनाथ यात्रा से लोटे दो श्रदालुओं ने बताया की कैसे और किस प्रकार है वहां की सुरक्षा….देखिए उन्ही की जुवानी….