फ्लाईओवर से गिरकर एक की मौत एक घायल

मुकुंदपुर फ्लाईओवर पर पीडब्लूडी की लापरवाही से एक बुलेट पर सवार दो युवकों का हुआ दर्दनाक हादसा हुआ। दोनो फ्लाईओवर से नीचे गिर गए। जिसमें एक की मौत हो गई। वही दूसरा गंभीर रूप से  घायल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसे उपचार दिया जा रहा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव सुरिक्षत मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस मृतक के दोस्त से पूछताछ कर जांच कर रही है।
     जानकारी के मुताबिक मृतक युवक की पहचान  कल्लू के रूप में हुई हँ। जबकि घायल की पहचान विकास के रूप में हुई है। दोनों मुकुंदपुर इलाके के रहने वाले हैं।