संदिग्ध हालत में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

पूर्वी दिल्ली के जीटीवी एंकलेव में संदिग्ध हालत में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला विवाहित थी और ससुराल वालों का कहना है की उसने खुदकुशी की है। वहीं महिला के परिवार वालों ने ससुराल पर देहज के लिए बेटी को मारने का आरोप लगाया है। परिवार का कहना है की काफी लंबे समय से ससुराल वाले दहेज के लिए बच्ची को परेशान कर रहे थे और वो लोग कई वार दहेज दे भी चुके हैं। वहीं उनका आरोप हैं की लड़की मौत के बाद भी ससुराल वालों ने उनको खबर नहीं दी। वहीं लड़की के परिवार ने दहेज हत्या का मामला दर्ज कराकर पुलिस से आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

 

मोहित शर्मा