अशोक कुमार ने जेल से बहार आ कर मीडिया को किया सुक्रिया

हरियाणा के साथ पूरे देश को हिला कर रख देने वाले प्रद्युम्न मर्डर केस में गिरफ्तार आरोपी कंडक्टर अशोक कुमार ने आखिर जेल से बाहर आकर आजादी की सांस ली। अब उसने पुलिस के खिलाफ मुंह खोला है। उसका कहना है कि हत्या की बात कबूलवाने के लिए पुलिस ने उस पर बहुत ज्यादतियां कीं। 75 दिन तक जेल में रहने के बाद जब वह बाहर निकला तो उसने कहा कि बहुत तकलीफ में है। उसने आरोप लगाया कि पुलिस ने थर्ड डिग्री देकर जुर्म कबूल करने के लिए मजबूर किया। इसके लिए उसे हिरासत में टॉर्चर भी किया गया। उसे बिजली के झटके दिए गए। अशोक की मानें तो जुर्म कबूलने के लिए उसे नशा भी दिया जाता था। अब अशोक जमानत पर छूटा है लेकिन उसका मानना है कि मीडिया ने उसे काफी सहयोग दिया है। उसने साफ कहा कि मुझे अदालत पर विश्वास है। घामडोज में अपने गांव पहुंचते ही अशोक का स्वागत किया गया। लोगों ने नफरत की बजाय दया के साथ उसका स्वागत किया। वीरवार को वह मीडिया के सामने आया। हालांकि वह कंबल में लिपटा हुआ था और काफी मुश्किल से बोल पा रहा था लेकिन उसने साफ कहा कि पुलिस ने जुर्म कबूलवाने के लिए उस पर बहुत ज्यादती की है।