उस्मानपुर में पुलिस ने हत्या करने के प्रयास में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है

र्वा दिल्ली में लगातार हो रहे अपराधों पर लगाम लगाने के लिए दिल्ली पुलिस ने कमर कस ली है। उस्मानपुर में पुलिस ने हत्या करने के प्रयास में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है की कुछ दिन पहले आरोपियों ने उस्मानपुर में एक युवक को घर से बुलाकर गोली मारी थी मगर वो बच गया था। वहीं पुलिस ने आरोपियों के पास से एक पिस्टल भी बरामद किया है। पुलिस का कहना है की आरोपियों पर पहली भी कई केस दर्ज हैं।