एक अज्ञात वाहन ने पुलिसकर्मी को मारी टक्कर

पूर्वी दिल्ली के निर्माण विहार में एक अज्ञात वाहन ने पुलिसकर्मी को टक्कर मार दी। इस दौरान पुलिसकर्मी घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसे उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। घायल का नाम जसविंद्र सिंह है। पुलिस मामला दर्ज कर चालक की तलाश कर रही है।
जानकारी के मुताबिक जसविंद्र आनंद पर्वत में कांस्टेबल के पद पर तैनात है। जसविंद्र परिजनों के साथ कस्तूरबा नगर में रहता है। शुक्रवार रात वह कही जा रहा था। जैसे ही वह वीथ्रीएस मॉल के पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी। घटना के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।