नेताओं के बेटों को सख्त सजा के लिए केजरीवाल की अपील

Politics image
Politics image

उन्होंने कहा कि अगर किसी नेता का बेटा महिलाओं से छेड़छाड़ करता है तो उसे ऐसी सजा मिलनी चाहिए कि दूसरे ऐसा करने की सोचें तो उनकी रूह कांप जाए।

स्वतंत्रता दिवस पर छत्रसाल स्टेडियम में सीएम ने झंडा फहराया और सलामी ली। इसके बाद अपने भाषण में उन्होंने आम आदमी पार्टी सरकार की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने शिक्षा और सेहत पर 38 फीसदी खर्च किया है। कई देश हमारे बाद आजाद हुए लेकिन उन्होंने हमसे ज्यादा तरक्की कर ली। इसका कारण यह है कि उन्होंने शिक्षा और सेहत पर ध्यान दिया। अगर एक जेनरेशन को सही शिक्षा मिल जाए तो देश से गरीबी दूर हो सकती है। उन्होंने कहा कि इस साल दसवीं क्लास में 60 हजार बच्चे फेल हुए हैं क्योंकि आठवीं क्लास तक किसी को फेल नहीं कर सकते और उसके बाद उनकी पढ़ाई शुरू होती है। इन सब बच्चों को दाखिला दिया जाएगा।
उन्होंने मच्छरों के खिलाफ युद्ध करने के लिए तैयार रहने को कहा। सीएम ने कहा कि अगले 10 दिन में हम एक कार्यक्रम लेकर आ रहे हैं जिससे दिल्ली की जनता मच्छरों को हरा देगी और डेंगू-चिकनगुनिया पर जीत हासिल हो जाएगी। केजरीवाल ने स्मार्ट सिटी बनाने की बजाय स्मार्ट सिटिजन बनाने पर भी जोर दिया।