पार्षदों के तमाम दावों की पोल लगातार पूर्वी दिल्ली में खुल रही है।

दिल्ली में निगम के चुनावों के बक्त तमाम प्रत्याशियों ने पूर्वी दिल्ली को साफ सुथरा बनाने के बात कही थी। मगर पार्षदों के तमाम दावों की पोल लगातार पूर्वी दिल्ली में खुल रही है। हम आपको ईस्ट आजाद नगर की खबर  दिखा रहे हैं जहां समस्याओं का अंवार लगा हुआ है। लोगों का कहना है की इलाके में सीवर ओवर फ्लो हो रहे हैं, वहींल चारों  और गंदगी फैली है पर प्रशासन ध्यान नहीं देता। लोगों का कहना है की अगर अब प्रशासन नहीं जागा तो यह गंदगी लोगों को अपनी चपेट में ले लेगी।

मोहित शर्मा