पेपर लीक मामले में हिमाचल प्रदेश से तीन लोग गिरफ्तार

CBSE 12 class  Economics Paper Leak मामले में हिमाचल प्रदेश से तीन गिरफ्तारियां हुई हैं। इनमें एक शिक्षक, क्लर्क और सहायक स्टाफ शामिल हैं।  इन्हीं लोगों द्वारा  पेपर को  हाथों से लिखकर लीक किया था। बताया जा रहा है ये गिरफ्तारी हिमाचल के ऊना जिला से हुई हैं। तीनों एक ही स्कूल के कर्मचारी हैं। पेपर लीक मामले के यह तीनों मास्टमाइंड है।  28 मार्च  2018 को Economics  का पेपर हस्तलिखित रूप में कथित रूप से लीक किया गया था। यह परीक्षा  भी उसी तारीख को आयोजित की गई थी।CBSE द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षा में दसवीं के गणित और 12वीं के अर्थशास्त्र विषयों के पेपर लीक हो गए थे। CBSE की घोषणा के मुताबिक 12वीं (अर्थशास्त्र) का पेपर 25 अप्रैल को होगा। उधर, सीबीएसई ने दसवीं (गणित) के पेपर को दोबारा नहीं कराने का निर्णय लिया है।
मोहित शर्मा