प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में इस बार आतंकवाद की चर्चा की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में इस बार आतंकवाद की चर्चा की। आपको याद होगा कि 2008 में ठीक इसी दिन 26 नवंबर को आतंकवादियों ने मुंबई में हमला करउ दिया था। उन्होंने कहा कि देश साल पहले हुए इस हमले को कैसे भूल सकता है। देश उन बहादुर नागरिकोंपुलिसकर्मियोंसुरक्षाकर्मियों को याद करता है और उनको नमन करता है जिन्होंने अपनी जान गंवाई। यह देश कभी उनके बलिदान को नहीं भूल सकता। पीएम मोदी ने कहा कि आज आतंकवाद ने भयंकर रूप अख्तियार कर लिया है। आतंकवाद ने मानवता को चुनौती दी है और भारत 40 साल से इसके खिलाफ लड़ रहा है। उन्होंने अपील की कि दुनिया मिलकर आतंकवाद का खात्मा करे।पीएम मोदी ने बताया कि दिसंबर को हम सब नौ-सेना दिवस मनाएंगे। भारतीय नौ-सेनाहमारे समुद्र-तटों की रक्षा और सुरक्षा प्रदान करती है। मैंनौ-सेना से जुड़े सभी लोगों का अभिनंदन करता हूं। इस साल सिंतबर में रोहिंग्या मामले में हमारी नौसेना ने बांग्लादेश में सहायता पहुंचाई थी।इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कुछ दिन बाद ईद-ए-मिलाद-उन-नबी’ का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब का जन्म हुआ था। मैं सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।