मानसून आते ही डेंगू और मलेरिया का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है।

दिल्ली में मानसून आते ही डेंगू और मलेरिया का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इन खतरों से निपटने के लिए निगम कई तरह के प्रयास कर रहा है। पूर्वी दिल्ली के आनंद विहार में डीडीए के खाली मैदान पर जंगल पैदा हो गया था। निगम पार्षद ने लोगों की समस्याओं को देखते हुए जेसीबी से जंगल को कटवा दिया है। पार्षद गुंजन गुप्ता का कहना है की उन्होंने इलाके के लोगों से वादा किया था की वो पार्षद बनते ही इलाके को साफ करा देंगी। वहीं लोगों ने पार्षद के फैसले का स्वागत किया है।