सीलमपुर पुलिस और ATS टीम ने किया कमाल

 पूर्वी दिल्ली में पुलिस का शिकंजा लगातार बदमाशों पर कसता जा रहा है। पुलिस ने सीलमपुर में दो सुपारी किलरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 2 पिस्टल,1 बाइक, 9 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है की कृष्णा नगर में 24 अक्टुबर को हुई हत्या को आरोपियों ने ही अंजाम दिया था। जहां दिल्ली में लगातार अपराध बढ़ते जा रहे हैं वही पुलिस भी अपराधियों की गिऱफ्तारी में जूटी हुई है। खबर उत्तर पूर्वी दिल्ली से है जहां पर पुलिस की स्पेशल टीम ने एटीएस से मिलकर एक एसे गिरोह का भंडोफोड़ किया है जो दिल्ली के बदमाशों को हथियार सप्लाई करता था। पुलिस ने आरोपियों के पास से 2 देसी पिस्टल, 2 पिस्टल,411 कारतूस के साथ कई चाकू बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है की बदमाश दिल्ली में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देना चाहते थे मगर पुलिस ने उसे नाकाम करा दिया। पुलिस गिरफ्त में आए आरोपी से पुछताछ शुरु कर दी है।

 

मोहित शर्मा