सुबह का नाश्ता – Morning Breakfast

सुबह का नाश्ता दिन के शुरुआत का पहला आहार होता है। यह बहुत जरुरी है और उठने के बाद घंटे के अंदर कर लेना चाहिए। कुछ लोग इसे बिल्कुल महत्व नहीं देते। विशेष कर महिलाएं सुबह उठने के बाद बिना कुछ खाए , बिना रुके 4-5 घंटे तक घर के काम में लगी रहती है।
यह बहुत नुकसानदायक होता है। इससे कुछ समय बाद बहुत कमजोरी महसूस होने लगती है। गुस्सा भी आता रहता है और चिड़ भी मचती रहती है। हाथ पैर कांपने लगते है।

इसी प्रकार कुछ लोग ऑफिस जाने की जल्दी के कारण या देर से उठने के कारण सुबह का नाश्ता नहीं कर पाते। कुछ लोग सिर्फ चाय पीते रहते है इसलिए नाश्ता नहीं करते। कुछ लोग भूख नहीं होने का बहाना बना कर सुबह का नाश्ता टाल देते है। लेकिन सुबह नाश्ता नहीं करने के बहुत से शारीरिक और मानसिक नुकसान हो सकते है। यदि आपको बेवजह थकान और कमजोरी महसूस होती है और ऐसा लगता है की कुछ याद नहीं रहता तो हो सकता है कि यह सुबह नाश्ता नहीं करने के कारण होता हो। कुछ दिन सुबह नियमित पौष्टिक नाश्ता लेकरदेखें। हो सकता है कि समस्या का समाधान हो जाये।