सीनियर सिटीजन अब नहीं है सेफ

दर्दनाक  हादसा

एक बार फिर दर्दनाक हादसा सामने आया है मामला, दिल्ली  के जगतपुरी  इलाक़े  का  है,अधेड़  व्यक्ति  की  ईंट  मारकर  हत्या  कर दी और सड़क पर पड़े  व्यक्ति  की किसी ने मदद नहीं की और किसी ने उस  अधेड़  व्यक्ति  को हॉस्पिटल भी नहीं  पहुचाया  यह पूरी घटना का CCTV  सामने  आया है जो  हैरान  करने वाला है  पूर्वी  दिल्ली  में  जगतपूरी  इलाके  में सैयद नसीम नाम के एक अधेड़ की ईंट मार कर  हत्या  कर दी गई  परिजनों  के  मुताबिक  नसीम  मंगलवार  देर रात नसीम खाना खाकर  टहलने  के लिए गए थे,  जिसके  बाद  उन्हें  किसी ने सूचना  दी  परिजन  मौके पर  पहुचे  तो  घायल  नसीम को  अस्पताल  ले गए जहां पर  डॉक्टर  ने मृत  घोषित  कर दिया ||

घटना के बाद पूरी  वारदात  का CCTV  सामने  आया जो बहुत ही  हैरान  करने वाला है CCTV में नसीम कुछ युवक से  बातचीत  करते हुए नजर आ रहे है कुछ देर  बातचीत  के बाद जब वह वापस जाने लगते है तो एक युवक उनको तरफ  दौड़ता  है और इनके सर पर इट से जोरदार  वार करता है नसीम सड़क पर गिर जाते है  जिसके  बाद वो नही उठते आप CCTV में साफ देख सकते है कि नसीम जमीन पर गिरा हुआ है लोग खड़े हुए देख रहे और आगे निकल रहे किसी लोगो ने नसीम को  अस्पताल  पहुँचाने की  कोशिश  नही  की  परिजनों  का आरोप है की जब उन्हें   सूचना  मिली तो वे खुद मौके पर  पहुचे  ओर नसीम को  अस्पताल  लेकर  गए  लेकिन  उसकी  जान  नही  बचा  सके  फिलहाल  पुलिस  ने मामला  दर्ज  कर  एक  शख्स  को  हिरासत  में  ले  लिया  है और उससे  पूछताछ  कर  रही  है ||