10वीं का मैथ्स का पेपर लीक मामले में दो को किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सीबीएसई के दसवीं क्लास के मैथ्स के पेपर लीक का मामला भी सुलझा लिया है। क्राइम ब्रांच के जाइंट कमिश्नर आलोक कुमार के मुताबिक जिन लोगों ने 12वीं क्लास का इकोनॉमिक्स का पेपर लीक किया थाउन्होंने ही 10वीं का मैथ्स का पेपर भी लीक किया था। सीबीएसई के निरीक्षक राकेश कुमार शर्मा समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन्होंने हिमाचल प्रदेश के उना में 10वीं का मैथ्स और 12वीं का इकोनॉमिक्स का पेपर लीक किया था। गुरुवार को इसी मामले में दिल्ली पुलिस ने एक महिला को भी गिरफ्तार किया कर लिया। क्राइम ब्रांच ने दो और आरोपियों की पहचान अमित शर्मा और अशोक कुमार के तौर पर की थी। पुलिस के अनुसार ये पेपर व्हाट्सएप् पर लीक किए गए थे। राकेश कुमार पिछले आठ साल से डीएपी स्कूल में इकोनॉमिक्स पढ़ा रहा था। वह ऊना में जवाहर नवोदय पब्लिक स्कूल का सुपरवाइजर था जहां पर सीबीएसई एग्जाम चल रहा था। अमित शर्मा और अशोक कुमार डीएवी स्कूल में क्लर्क और चपरासी के तौर पर कार्यरत थे।