13 राज्यों पर मौसम के कहर का साया

खतरे के 48 घंटे

देश  के 13 राज्यों और दो केंद्रशासित  प्रदेशों  में  सोमवार को तेज आंधी-तूफान और कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। केंद्रीय  गृह -मंत्रालय ने मौसम विभाग के पूर्वानुमाओं के आधार पर यह चेतावनी जारी की है। मौसम को देखते हुए हरियाणा में 7 और 8 मई को सभी सरकारी और निजी स्कूलों में छुट्‌टी घोषित कर दी गई है। पिछले सप्ताह उत्तर भारत सहित कई क्षेत्रों  में तेज आंधी-तूफान से 125 से अधिक लोग मारे गए थे, जबकि 300 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

किन राज्यों में भारी बारिश की अलर्ट

असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम एवं त्रिपुरा।

किन राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में तूफान के साथ बारिश का अलर्ट 

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जगहों पर बादलों की तेज गड़गड़ाहट के साथ तूफान आने और भारी बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान में धूलभरी आंधी आ सकती है।

जल्द सुनामी की चेतावनी जारी कर सकेगा भारत 

आने वाले समय में भारत सुनामी की चेतावनी जारी कर सकेगा। इंडियन नेशनल सेंटर फॉर ओशन इन्फॉर्मेशन सर्विसेज (आईएनसीओआईएस) ने इस संबंध में एक मॉडल डेवलप किया है। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय से संबद्ध आईएनसीओआईएस के डायरेक्टर एसएससी शेनॉय ने शनिवार को यह जानकारी दी। 26 दिसंबर 2004 में आए सुनामी के बाद भारत में लेवल-3 का सुनामी चेतावनी सिस्टम लगाया गया था। इस सिस्टम से पहले से ही लोगों को सुनामी आने की सूचना दी जा सकेगी। जिससे लोग अलर्ट हो जाएंगे।