EDMC ने शुक्रवार को अपने कर्मचारियों के लिए हेल्थचेकअप का आयोजन कराया था

EDMC   ने शुक्रवार को अपने कर्मचारियों के लिए हेल्थचेकअप का आयोजन कराया था। जो लगभग ज्यादा लोगों की भीड़ आने के कारन कामयाव नहीं हो पाया था। मगर फिर भी वहां कई कर्मचारियों का हेल्थचेकअप किया गया था जिनकी रिपोर्ट सामने आ चुकी है। आंकडो की माने तो उस दिन 7 हजार 666 कर्मचारियों का हेल्थचेक अप किया गया जिनमें से 2 हजार 6 सो में सांस लेने की समस्या यानी अस्थमा पाया गया है। वहीं 1 हजार 2 सो कर्मचारियों में आखों की समस्या देखने को मिली है। इन बिमारियों को देख डॉक्टर और निगम के अधिकारी भी हैरान है। वहीं हेल्थ कमेटी के चेयरमेन ने आश्वासन देते हुए कहा है की वो कर्मचारियों को जल्दी ही मास्क मुहईया कराएंगे। साथ ही कैशलस मुहिम पर बोलते हुए कहा की वो निगम के आलाधिकारियों से बात करेंगे।