EDMC में आज स्टैंडिग कमेटी के चेयरमेन और डिप्टी चेयरमेन के लिए चुनाव हुए।

दिल्ली नगर निगम के लिए धीरे धीरे ही सही मगर अच्छे दिन आने लगे हैं। EDMC में आज स्टैंडिग कमेटी के चेयरमेन और डिप्टी चेयरमेन के लिए चुनाव हुए। चेयरमेन के लिए प्रवेश शर्मा और डिप्टी चेयरमेन के लिए गुरजीत कौर को चुना गया। इस मौके पर दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी और डिप्टी अध्यक्ष कुलंबत वाठ ने हिस्सा लिया। इस मौके पर चेयरमेन ने कहा की कमेटी के गठन ना हो पाने के कारन कई काम अटके पडे थे मगर अब वो शुरु हो पाएंगे। वहीं डिप्टी चेयरमेन गुरजीत कौर ने आप सरकार पर जुबानी हमला बोला है।पूर्वी दिल्ली नगर निगम में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। आए दिन कोई ना कोई हड़ताल पर चला जाता है। अब जहां पूर्वी दिल्ली में डेंगू पैर पसार रहा है वहीं निगम के डिवीसी कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। यह कर्मचारी लोगों के घर घर जाकर डेंगू के लार्वा को चेक करते हैं। कर्मचारियों की मांग है की उनको स्थायी किया जाए ताकी उनकी आर्थिक परेशानियों का हल निकल सके। वहींEDMC के हेल्थ चेयरमेन का कहना है की कर्मचारियों की हड़ताल जल्द खत्म होगी।