टैंकर-स्कूली वैन में टक्कर, 1 बच्ची की मौत, 4 की हालत गंभीर

गुरुवार  सुबह  की  शुरुआत  दो  दर्दनाक  खबरों  के साथ हुई. एक तरफ  जहां  उत्तर  प्रदेश  के  कुशीनगर  में  स्कूली  वैन और  ट्रेन  की टक्कर  में 11 बच्चों  की  मौत  हो  गई  तो  वहीं  दूसरी  तरफ  दिल्ली  में  भी  बड़ा  हादसा  हुआ.
दिल्ली  के  कन्हैया  नगर  में  एक  निजी  स्कूल  वैन  और  दूध  टैंकर  की  टक्कर  हो  गई .  जिसमें  एक  दर्जन  से  ज्यादा  स्कूली  बच्चे  घायल हो  गए.  बताया  जा  रहा  है  कि  करीब  4  बच्चों  की  हालत  गंभीर  है .  हादसे  में  7  साल  की  बच्ची  की  मौत  हो  गई  है.
इस  वैन  में  केंद्रीय  विद्यालय  समेत  दो  स्कूल  के  बच्चे  इस  वैन  में  थे .  बताया  जा  रहा  है  कि  ये  हादसा  यू  टर्न  लेते  वक्त  हुआ . वैन  में  क्षमता  से  अधिक  बच्चे  मौजूद  थे.  घायलों  को  सिविल  लाइन  के  ट्रॉमा  सेंटर  में  भर्ती  कराया  गया  है.