युवक ने की खुदकुशी

ज्योति नगर इलाके में एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान अशोक कुमार उर्फ बबलू (22) के रूप में हुई है। पुलिस को मौके पर कोई सुसाइड नोट बरामद नही हुआ है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक अशोक मकान नंबर – 136, गली नंबर – आठ, कर्दमपूरी में परिजनों के साथ रहता था। परिवार में पिता पदमसिंह गौतम, भाई और दो बहनें है। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 12 बजे वह नशे की हालत में घर पर आया था। इसके बाद वह सोने के लिए पर्स के गोदाम में चल गया। परिजनों ने सुबह करीब पांच बजे उसे देखा तो वह चुन्नी के सहारे से झूल रहा था। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे नीचे उतारा और गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मोहित शर्मा