फिजीयोथरेपिस्ट डाक्टरों ने जंतर मंतर पर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है।

पूर्वी दिल्ली के फिजीयोथरेपिस्ट डाक्टरों ने जंतर मंतर पर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है। डाक्टरों का कहना है की कुछ नकली डाक्टर लोगों को गलत इलाज देकर भटका रहे हैं। इन लोगों ने सरकार से इन नकली डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। डॉक्टरों का कहना है की अगर सरकार ने उनकी बात नहीं मानी तो वो अनिश्चतकालीन भूख हड़ताल पर चले जाएंगे। वहीं डाक्टरों ने मांग करते हुए कहा की अलग से फिजियो थेरेपिस्ट के लिए अलग से काउंसील बनाए जाए।