khas khaber

  • CBSEके 10वी और 12वीं के एग्जाम शुरु हो चुके हैं। आज दसवी क्लास का हिंदी का एग्जाम था। पेपर देकर बाहर निकले बच्चों के चहेरों पर खुशी थी। बच्चों का कहना है की पेपर काफी आसान था और अच्छा हुआ। बच्चों को उम्मीद है की पेपर में अच्छे ही नंबर आएंगे। वहीं उन्होंने कहा की स्कूल में हमेशा डरा के रखा के बोर्ड के एग्जाम हैं…मगर  आज पेपर देख लगा की एसा कुछ नहीं…बस मेहनत करते रहो।

सीलिंग से राहत की उम्मीद कर रहे लोगों को सुप्रीम कोर्ट ने तगड़ा झटका दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने डीडीए प्रस्तावों पर सवाल उठाते हुए कहा की डीडीए को किसी भी प्रकार से सीलिंग में मनमानी की इजाजत नहीं दी जाएगी।

 

वहीं सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पूर्वी दिल्ली के व्यापारियों ने स्वागत किया है। मगर दुख भी जताया है। व्यापारियों का कहना है की यह निचली एंजसियों के सही से काम ना करने के कारण हुआ है। वहीं उन्होंने MCD  पर जुबानी हमला भी बोला औऱ कहा की अगर वो कनवर्जन चार्ज देते हैं तो सीलिंग का शिकार क्यों हो रहे हैं। व्यापारियों काल कहना है की MCD की गलतियों का भुगतान आम आदमी को करना पड़ रहा है। वहीं उन्होंने ने कहा की सीलिंग के कारण कई दुकाने बंद हो रही है जिससे बेरोजगारी बढ़ रही है।

दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस के दवारा स्वच्छ महिला स्वस्थ महिला नामक एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर दिल्ली महिला कांग्रेस अध्यक्ष शर्मिष्ठा मुखर्जी, अरविंदर सिंह लवली के साथ कई नेताओं ने भाग लिया। वहीं कार्यक्रम में महिलाओं तो जागरुक करते हुए सैनटरी नैपकिन भी बांटे गए।

 

  1. पूर्वी दिल्ली में आपने कचरा डालने के लिए कई ढ़लावघर देखे होगें…मगर हम आपको जो तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं वो ढ़लावघर कम घर ज्यादा नजर आता है। खबर मानसरोवर पार्क फ्लाईओवर के पास बने ढलावघर की हैं। जहां कचरा तो नहीं पर बेड़, टेवल और फैन जरुर लगे हुए हैं। वहां मोजूद लोगों से जब उनसे बात की गई तो उनके पास कोई जबाव नहीं था। मगर हैरानी की बात तो यह है की लोग भी कचरा ढलावघर की बजाए ढलावघर के बाहर ही डालते हैं। मगर इससे भी ज्यादा हैरानी की बात तो यह है की निगम को कानों कान इसकी खबर नहीं है।

 

  1. CBSEके 10वी और 12वीं के एग्जाम शुरु हो चुके हैं। आज दसवी क्लास का हिंदी का एग्जाम था। पेपर देकर बाहर निकले बच्चों के चहेरों पर खुशी थी। बच्चों का कहना है की पेपर काफी आसान था और अच्छा हुआ। बच्चों को उम्मीद है की पेपर में अच्छे ही नंबर आएंगे। वहीं उन्होंने कहा की स्कूल में हमेशा डरा के रखा के बोर्ड के एग्जाम हैं…मगर  आज पेपर देख लगा की एसा कुछ नहीं…बस मेहनत करते रहो।

 

  1. पूर्वी दिल्ली में चेन स्नेचिंग और मोबाइल चोरी के वारदातों में लगातार इजाफा होता जा रहा है। आप सड़क पर चल रहे होते हैं तभी पीछे से बाइक सवार युवक चेन पर हाथ साफ कर देते हैं। लोगों ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। लोगों का कहना है की हालात एसे हो चुके हं की घर से निकलना मुश्किल हो जाता है। वहीं उन्होंने पुलिस की चौकसी पर सवाल खड़े किए…उनका कहना है की पुलिस सही से काम करे तो इन अपराधियों पर लगाम लग सकती है।

 

  1. अब खबर शाहदरा के रामा ब्लॉक से जहां गंदा पानी आने से लोग परेशान हैं। लोगों का कहना है की पिछले कई महीनों से गंदा पानी आ रहा है। गंदे पानी से बच्चे बिमार पड़ रहे हैं। लोगों का आरोप हैं की गंदा पानी आने के कारन वो बाहर से पानी खरीद कर पीने को मजबूर हैं। वहीं उन्होंने विधायक पर आरोपलगाते हुए कहा की वो कई बार शिकायत कर चुके हैं पर वो ध्यान नहीं दे रहे।
  1. देश में जागरुकता के तमाम प्रयासों के बाद भी बाल विवाह पर रोक नहीं लग पा रही है। एसा ही एक मामला दिल्ली से सामने आया था जहां मां बाप 14 साल की बच्ची की शादी मेरठ के एक युवक से करने जा रहे थे। बच्ची की बहन को इसकी खबर लग गई और उसने मामले कोDLSA इस्ट के लीगल ऐड काउंसिल से संपर्क किया। जिसके बाद अधिकारी ने स्कूल और प्रशासन की मदद लेकर बच्ची की शादी को रुकवा दिया। वकिल का कहना है की बच्ची का सौतेला पिता मेरठ में शादी कराना चाहता था..जिसके मसूबों पर बहन और वकिल की हिम्मत ने पानी फेर दिया। वहीं बच्ची के बहन ने बच्ची की कस्टडी मांगी है।

 

  1. दिल्ली में मौसम बदलने के साथ साथ वायरल बुखार फैलता जा रहा है। डाक्टरों का कहना है की मौसम बदलने के साथ साथ वायरल फैलता है और इसके लिए जरुरी है लोग कुछ सावधानियां बरतें। वायरल फीवर से बचने के लिए क्या क्या कदम उठाने की जरुरुत है देखिए हमारे सवाददाता अमन की डाक्टर विनोद से बातचीत

 

  1. पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार में सड़क के टूटे होने से लोग परेशान थे। टूटी सड़क से आना-जाना तो मुश्किल था ही पर हादसे भी होते थे। वहीं लोगों की शिकायत के बाद हरकत में आए विधायक ओपी शर्मा ने सड़क निर्माण कार्य को शुरु करा दिया है। वहीं लोगों ने विधायक के फैसले को स्वागत किया और कहा की सड़क बनने से निकलना मुश्किल हो जाएगा।